तकनीकी क्या है ? By आलोक वर्मा

तकनीकी क्या है ?

( WHAT IS TECHNOLOGY )

तकनीकी या तकनीकी विज्ञान अंग्रेजी के Technology शब्द का पर्याय है । तकनीकी ‘ का अर्थ है – दैनिक जीवन में वैज्ञानिक ज्ञान का प्रयोग करने की विधियाँ । प्रो० गालब्रेथ ( Golbraith ) के अनुसार , तकनीकी ( Technology ) की दो प्रमुख विशेषताएँ हैं

( 1 ) Systematic application of scientific or other organized knowledge to practical tasks .

( 2 ) Forming the division and sub – division of any such task into its component parts .

जैकोटा ब्लूमर ( Jacquetta Bloomer ) ने सन् 1973 में तकनीकी की परिभाषा निम्न प्रकार दी – ” Technology is the application of scientific theory to practical ends ” .

अतः यह कहा जा सकता है कि वैज्ञानिक व्यवस्थाओं तथा प्रविधियों का प्रयोगात्मक रूप ही तकनीकी या तकनीकी विज्ञान है । ‘ तकनीकी ‘ शब्द को अधिकतर ‘ मशीन ‘ या ‘ मशीन सम्बन्धी प्रत्ययों से साधारणतः लोग जोड़ते हैं । लेकिन यह आवश्यक नहीं है कि ‘ तकनीकी ‘ में मशीन या मशीनरी का प्रयोग किया ही जाय । इसका तात्पर्य तो किसी भी प्रयोगात्मक कार्य से है , जिसमें वैज्ञानिक ज्ञान या सिद्धान्तों का प्रयोग किया जाय ।

यह ग्रीक शब्द ‘ Technikos ‘ से निकला है , जिसका अर्थ है – कला । इसका पर्याय लैटिन भाषा का शब्द ‘ Texere ‘ है , जिसका अभिप्राय बुनने तथा निर्माण करने ( Weave or construct ) से होता है । डॉ० दास के अनुसार , “ Any system of interrelated parts which are organized in a scientific manner as to attain some desired objective could be called technology . ”

By Alok Verma

Leave a comment