शिक्षा क्या है ? By आलोक वर्मा

शिक्षा क्या है ?

( WHAT IS EDUCATION ? )

शिक्षा की उत्पत्ति ‘ शिक्ष् ‘ धातु से हुई है । इसका अर्थ है – विद्या प्राप्त करना । दूसरे शब्दों में , ज्ञानार्जन या विद्या – प्राप्ति के माध्यम से संस्कारों एवं व्यवहारों का निर्माण करना ही शिक्षा कहलाता है । शिक्षा , लैटिन भाषा के शब्द ” एडूकेटम ‘ ( Educatum ) का पर्याय है , जिसका अंग्रेजी में Education पर्याय शब्द है । इसका अर्थ है – ” शिक्षण की कला ‘ | Universal Dictionary of English Language के अनुसार शिक्षा से तात्पर्य है – ( 1 ) शिक्षित करना , प्रशिक्षण देना , ( 2 ) मस्तिष्क तथा चरित्र का विकास करना , तथा ( 3 ) किसी विशेष राज्य की शिक्षा – व्यवस्था । ये सभी शब्द शिक्षा के विभिन्न अभिप्रायों तथा शैक्षणिक क्रिया – प्रक्रियाओं की ओर संकेत करते हैं । शिक्षा बालक को नये – नये अनुभव प्रदान कर उसे इस योग्य बनाती है कि वह अपने वातावरण में समायोजित होकर अपनी शक्तियों तथा निहित योग्यताओं का पूर्ण विकास कर , योग्यतानुसार अपने परिवार , समाज तथा राष्ट्र को किसी विशिष्ट क्षेत्र में योगदान कर सके ।

शिक्षा से तात्पर्य बालक के व्यवहार में वांछित परिवर्तन लाना है । शिक्षा से बालक की मूलप्रवृत्तियाँ परिमार्जित होती हैं । मूलप्रवृत्तियों के परिमार्जन में मनोविज्ञान , तकनीकी तथा विज्ञान अपना प्रभावपूर्ण योगदान शिक्षा के क्षेत्र में प्रदान करता है । अतः शिक्षा स्वय में एक आत्मनिर्भर ( Independent ) प्रत्यय नहीं है वरन यह तकनीकी विज्ञान से सम्बन्धित है । तकनीकी विज्ञान बालकों के व्यवहार के अध्ययन में शिक्षा की मदद करता है और साथ ही उनमें परिमार्जन तथा संशोधन के लिये दिशा – निर्देश प्रदान करता है ।

Leave a comment